September 19, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय लक्सर हरिद्वार में स्वच्छता पखवाड़े का आयोजन 

हरिद्वार: आज दिनांक 18 सितंबर 2026 को राजकीय स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय लक्सर में स्वच्छता पखवाड़े के दूसरे दिन महाविद्यालय के नमामि गंगे समिति तथा राष्ट्रीय सेवा योजना ने संयुक्त रूप से छात्र-छात्राओं को स्वच्छता के प्रति शपथ दिलाई।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर सुशील भाटी ने अपने वक्तव्य में कहा की आज के समय में तीन महत्वपूर्ण चीज हैं जिसमें भोजन,स्वच्छ वायु और स्वच्छ पानी यदि हम इन तीनों को प्राप्त करने में सफल रहते हैं तो किसी भी प्रकार की कठिनाई हमारे जीवन में नहीं होगी क्योंकि हम जानते हैं कि आज के समय ना शुद्ध पानी है ना शुद्ध वायु इसीलिए हम पर्यावरण के प्रति समय समय पर जागरूकता लाने का छात्र-छात्राओं में प्रयास करते हैं ।

उन्होंने कहा कि हर स्वयंसेवी का यह कर्तव्य है कि वह अपने साथ-साथ समाज में यह जागरूकता लाए कि आसपास के वातावरण को किस प्रकार स्वच्छ रखा जा सकता है।

इस अवसर पर महाविद्यालय की वरिष्ठ अध्यापिका डॉक्टर सीमा चौधरी ने कहा कि गंगा हमारी पूज्य नदी है और क्या हम वास्तव में ऐसे कृत कर रहे हैं जिससे वह स्वच्छ रहे यह हमारे लिए गहन सोच का विषय हैl कार्यक्रम में इस अवसर पर डॉक्टर मनोज कुमार ने कहा कि स्वच्छ वातावरण के लिए सभी स्वयंसेवी एवं छात्र-छात्राओं को नशे से दूरी बनाए तथा समाज में जागरूकता नशे के प्रति लाने का कार्य करेंl

नमामि गंगे की नोडल अधिकारी डॉक्टर रेखा नौटियाल ने कहा कि भारत सरकार नमामि गंगे कार्यक्रम के माध्यम से संपूर्ण राष्ट्र में यह जागरूकता लाने का प्रयास कर रही है कि हम स्वच्छ रहें नदियों को स्वच्छ रखें और स्वच्छता ही सेवा हमारा संकल्प हो और इस संकल्प की सिद्धि जब तक नहीं होती है हम सभी प्रयास करते रहेंगे।

कार्यक्रम का संचालन नमामि गंगे तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के सहायक अधिकारी डॉ विष्णु कुमार शर्मा ने कहा कि हर स्वयंसेवी अपने में यह सोच विकसित करें की राष्ट्र निर्माण में उसकी भी महत्वपूर्ण भूमिका है तो वह अवश्य ही अपने कार्यों में विकसित राष्ट्र की संकल्पना की झलक अवश्य देख पाएगा।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉक्टर अवधेश उपाध्याय डॉक्टर संदीप कुमार, डॉक्टर राजेंद्र चौहान,डॉक्टर मीनाक्षी कश्यप,डॉक्टर दीक्षित कुमार डॉ.रुचिका कटियार तथा समस्त शिक्षणेत्तर कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र -छात्राएं में उपस्थित रहे।

About The Author