आज दिनांक १/१०/२०२३ को राजकीय महाविद्यालय थत्यूड में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान एक दिवसीय शिविर का आयोजन कार्यक्रम अधिकारी डॉ संगीता कैंतुरा के निर्देशन में किया गया।
जिसमे स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत एक तारीक एक घण्टे स्वच्छता अभियान चलाया गया एवम श्रमदान किया गया । कार्यक्रम में महाविद्यालय परिसर की सफाई की गई ।
इसके पश्चात स्वयंसेवियों द्वारा ग्राम साटागाड में स्वच्छता अभियान चलाया गया एवम जागरूकता रैली निकाली गई। स्वयंसेवियों द्वारा ग्रामवासियों को स्वच्छता के लिए प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए डॉ0 शीला बिष्ट ने भारत सरकार के स्वच्छता ही सेवा अभियान के विषय में जानकारी दी।
डॉ0 नीलम प्रहरी ने बताया की दैनिक जीवन में स्वच्छता का काफी महत्त्व है जिस प्रकार स्वयं की स्वच्छता आवश्यक है उसी प्रकार हमारे आस पास की स्वच्छता भी अत्यंत आवश्यक है।
प्रभारी प्राचार्य प्रो0 विरेंद्र लिंगवाल ने कार्यक्रम के अंत में सफ़ाई के महत्व को समझाया एवम अपनी दिनचर्या में श्रमदान को शामिल करने के लिए सभी को प्रेरित किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी राकेश पैन्यूली, महावीर, सुभाष, गोपाल, सतपाल, एवम महाविध्यालय के छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।



More Stories
दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, रिलायंस डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर में मिली अनियमितताएं, खाद्य नमूने जांच के लिए भेजे
कुंभ मेला 2027: देवभूमि की लोक संस्कृति का अनूठा संगम, 15 मार्च को हरिद्वार में होगा देव डोलियों का ‘अमृत स्नान’
धनौरी पी.जी. कॉलेज और IAPT की पहल: माँ कौशल देवी पब्लिक स्कूल में सजीव प्रयोगों से बच्चों ने सीखी फिजिक्स