कल दिनांक 29 /2 /2024 को ओंकारानंद सरस्वती राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग में प्राचार्य प्रोफेसर प्रीति कुमारी की अध्यक्षता में श्रृंखला के तीसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम परिषद की नोडल डॉक्टर अर्चना धपवाल के नेतृत्व में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का रंगारंग आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य ने दीप प्रज्वलित कर की जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया |कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर एम•एन. नौड़ियाल तथा डॉक्टर सृजना राणा द्वारा किया गया । कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुति दी ।
एकल गायन में तुषार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, द्वितीय स्थान काजल ने तथा तृतीय स्थान सुखदेव ने प्राप्त किया ।एकल नृत्य में प्रथम स्थान शालिनी ने , द्वितीय स्थान वंदना रावत ने एवं तृतीय स्थान किरण ने प्राप्त किया ।सामूहिक नृत्य में प्रथम स्थान मनीषा व सलोनी ने प्राप्त किया, द्वितीय स्थान संजना एवं तानिया ने प्राप्त किया तथा तृतीय स्थान किरण और अंकित ने प्राप्त किया ।
फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शिवानी सजवान ने प्राप्त किया, द्वितीय स्थान चाँदनी ने प्राप्त किया तथा तृतीय स्थान वंदना ने प्राप्त किया ।
कविता लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान ऋषभ ने प्राप्त किया, द्वितीय स्थान गीतिका ने प्राप्त किया तथा तृतीय स्थान समीक्षा ने प्राप्त किया ।
कार्यक्रम में सांस्कृतिक समिति के सदस्यों ,महाविद्यालय के प्राध्यापकों तथा महाविद्यालय के कर्मचारी गणों ने महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई । कार्यक्रम का समापन प्राचार्य के आशीष वचनों द्वारा किया गया ।



More Stories
दिल्ली में हरिद्वार की दर्शिता ने जीता किड्स मिस रॉयल इंडिया यूनिवर्स का खिताब
लग्जरी बसों पर कार्रवाई जारी—35 चालान, 03 बसें सीज, यात्री सुरक्षा को लेकर बस संचालकों को सख्त संदेश
भारतीय संस्कृति का पवित्र एवं महत्वपूर्ण पर्व है करवा चौथ-नरेश रानी गर्ग