July 17, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

महाविद्यालय नरेन्द्रनगर, पौधारोपण के साथ हरेला पर्व पर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान की शुरुआत

Img 20240713 203412

नरेन्द्रनगर:  हरेला पर्व के उपलक्ष्य में यहाँ स्थित धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के अंतर्गत कार्यक्रम अधिकारी डॉ॰ संजय कुमार के नेतृत्व मे पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो॰ राजेश कुमार उभान द्वारा एन॰एस॰एस॰ वाटिका मे पौधा रोपने के साथ किया I कार्यक्रम की शुरुआत करते हुये उन्होने उपस्थित सभी स्टाफ और छात्र/छात्राओं को हरेला पर्व की शुभकमनाएं देते हुये कहा कि प्रकृति से जुडा उत्तराखण्ड लोक पर्व हरेला वास्तव मे हरियाली, शांति और समृद्धि का प्रतीक है।

साथ ही कहा कि यह लोक पर्व हमें अपने पर्यावरण को संरक्षित रखने का संदेश भी देता हैं I और यह तभी संभव हो सकता है जब आम-जन अधिक से अधिक पौधा रोपण करते हुये उनको संरक्षित करने का संकल्प लें ।

उन्होने सभी छात्र/छात्राओं से अपील करते हुये कहा कि पर्यावरण संरक्षण के इस संदेश को आम-जन तक पहुंचाने मे युवाओं की भूमिका अहम सिद्ध हो सकती हैं ।

इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ॰ संजय कुमार ने बताया कि इस वर्ष प्रकृति पर्व हरेला “पर्यावरण की रखवाली, घर-घर हरियाली लाए समृद्धि और खुशहाली” थीम के साथ मनाया जा रहा हैं जिसका असर हमारे युवा छात्र/छात्राओं मे भी बाखूबी दिखाई दे रहा हैं।

इस अभियान मे स्कूल/कॉलेजों एवं विश्वविद्यालय परिसरों मे वृहद स्तर पर पौधारोपण किया जाएगा जिसमे आंवला, जामुन, माल्टा नींबू, खुमानी आदि फल/फूल एवं छायादार पौधे जलवायु मुताबिक रोपित किए जाएगें ।

“एक पेड़ माँ के नाम“ कार्यक्रम मे प्रत्येक व्यक्ति इस संकल्प के साथ पौधें रोपित करेगें कि भविष्य मे अपने द्वारा रोपित पौधों को संरक्षित रखने का सार्थक प्रयास करेगें।

इस मौके पर डॉ॰ सपना कश्यप, डॉ सुधा रानी, डॉ॰राजपाल रावत, डॉ बीपी पोखरियाल, डॉ देवेंद्र कुमार, डॉ विजय प्रकाश, डॉ सोनी तिलरा, डॉ॰ विक्रम सिंह बर्तवाल, सुरबीर दास, लक्ष्मी कैठेत, अजय, भूपेंद्र, गणेश चन्द्र पाण्डेय, नितिन शर्मा, विशाल त्यागी, रचना, रंजना, रमेश पुंडीर, मनीष तथा स्वंयसेवियों मे अमन, सुनीता थापा, आशीष, आयुष, अदित्या, यश, अमित, सुमित, स्वेता आदि समस्त स्टाफ के साथ सभी स्वंयसेवी छात्र/छात्राएं उपस्थित रहें।

About The Author

You may have missed