राजकीय महाविद्यालय नैनबाग के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का कल दिनांक 14-02- 2024 को सात दिवसीय विशेष शिविर(दिन – रात) का शुभारंभ ग्राम पंचायत मातली के पंचायत भवन में ग्राम प्रधान श्रीमती रीता असवाल एवं महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर सुमिता श्रीवास्तव ने किया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ दिनेश चंद्र ने अतिथियों का स्वागत किया।
ग्राम प्रधान श्रीमती रीता असवाल ने कहा कि आप सभी स्वयंसेवी अभी विद्यार्थी हैं आपको अच्छी ढंग से पढ़ाई के साथ राष्ट्र की सेवा भी करनी चाहिए और इसका सबसे बेहतर प्लेटफार्म राष्ट्रीय सेवा योजना से अच्छा कोई नहीं हो सकता है।
इस अवसर पर महाविद्यालय की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर मंजू कोगियाल ने भी स्वयंसेवियों को सामूहिक रूप से कार्य करने की प्रेरणा के बारे में जानकारी दी और कहा कि एकता की भावना एन एस एस में अच्छे ढंग से समझी जा सकती है।
इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर सुमिता श्रीवास्तव ने अतिथियों का धन्यवाद दिया और आने वाले सात दिनों के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की, और अपना आशीर्वचन स्वयंसेवियों को दिया।
इस अवसर पर संपूर्ण प्राध्यापक वर्ग , श्री विनोद चौहान, श्री अनिल नेगी , भुवन चंद्र डिमरी और बड़ी संख्या में स्वयंसेवी उपस्थित रहे।



More Stories
दिल्ली में हरिद्वार की दर्शिता ने जीता किड्स मिस रॉयल इंडिया यूनिवर्स का खिताब
लग्जरी बसों पर कार्रवाई जारी—35 चालान, 03 बसें सीज, यात्री सुरक्षा को लेकर बस संचालकों को सख्त संदेश
भारतीय संस्कृति का पवित्र एवं महत्वपूर्ण पर्व है करवा चौथ-नरेश रानी गर्ग