July 17, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

महाविद्यालय पाबौ में हुआ विभागीय परिषदीय कार्यक्रम के तहत प्रतियोगिताओं का आयोजन

नवल टाइम्स न्यूज़, 02 जनवरी 2023 : प्राचार्य डॉo सत्यप्रकाश शर्मा, राजकीय महाविद्यालय पाबौ, पौड़ी गढ़वाल की अध्यक्षता में इतिहास विभाग द्वारा विभागीय परिषदीय कार्यक्रम के तहत इतिहास विषय पर भाषण प्रतियोगिता एवं पोस्टर प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया।

इतिहास विभाग प्रभारी डॉo अनिल शाह द्वारा छात्र/छात्राओं के चयनित प्रकरण पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।भाषण प्रतियोगिता में कुo शिवानी बी ए प्रथम सेमेस्टर,ने प्रथम स्थान प्रदान किया। कुo शांति बी ए द्वितीय वर्ष द्वितीय स्थान पर रही। कुo सुभाषिनी पंत बी ए प्रथम सेमेस्टर, तृतीय स्थान पर रही।

पोस्टर प्रतियोगिता में कुo रचना बी ए प्रथम सेमेस्टर की छात्रा, प्रथम स्थान पर रही। कुo निकिता बी ए तृतीय वर्ष, द्वितीय स्थान पर रही। कुoकाजल बी ए तृतीय वर्ष, तृतीय स्थान पर रही।

कार्यक्रम में निर्णायक समिति के रूप में डॉo गणेश चंद(वाणिज्य विभाग), डॉo मुकेश शाह (अर्थशास्त्र विभाग), डॉo सौरभ सिंह ( शिक्षाशास्त्र )विभाग द्वारा अपना अमूल्य योगदान प्रदान किया गया।

प्राचार्य महोदय द्वारा कार्यक्रम के समापन से पूर्व समस्त छात्र/छात्राओं को इतिहास विषय की सामान्य जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम में डॉo रजनी बाला, डॉo सुनीता चौहान, डॉo कैलाश चंद भट्ट, श्री जयवीर सिंह नेगी, श्री मुकेश कंडारी, श्रीमती सोनी देवी, श्री विजयेन्द्र बिष्ट, तथा कुo अनुराधा आदि समस्त       अधि ०/कर्मचारी गण मौजूद रहे।

About The Author

You may have missed