June 20, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

महाविद्यालय पौखाल टिहरी गढ़वाल में कृमि मुक्ति हेतु जागरूकता एवं एलबेंडाजोल का दवाई का वितरण

आज दिनांक 15 अक्टूबर 2025 को इंदर सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय पौखाल टिहरी गढ़वाल में प्रभारी प्राचार्य डॉ बी. आर.बद्री की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग एवं महाविद्यालय की NSS यूनिट और रेड क्रॉस के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत कृमि मुक्ति हेतु महाविद्यालय में अध्ययनरत 19 वर्ष से कम छात्र छात्राओं को एलबेंडाजोल दवाई दी गई।

साथ ही सभी उपस्थित छात्र छात्राओं को कृमि संक्रमण के कारण एवं बचाव के बारे में भी बताया गया। इस अवसर पर समस्त प्राध्यापक एवं कर्मचारियों की उपस्थिति सराहनीय रही।

मंच का संचालन NSS प्रभारी डॉ. पुष्पा झाबा द्वारा किया गया एवं सभी का आभार प्रकट किया। प्रभारी प्राचार्य के अनुमोदन उपरांत कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा की गई।

About The Author