- राजकीय महाविद्यालय पौखाल टिहरी गढ़वाल में “स्वच्छता सप्ताह” के अंतर्गत हुआ जागरूकता रैली व स्वछता अभियान का आयोजन
राजकीय महाविद्यालय पौखाल टिहरी गढ़वाल में प्रदेश स्तर पर आयोजित “स्वच्छता सप्ताह” के क्रम में नियमानुसार आज दिनांक 14 जून 2023 को महाविद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं एवं कर्मचारियों व प्राध्यापक गणों द्वारा स्वच्छता अभियान कार्यक्रम चलाया गया जिसके अंतर्गत सर्वप्रथम महाविद्यालय परिसर प्रशासनिक भवन के सम्मुख की क्यारियों से घास तथा प्लास्टिक कूड़ा करकट कूड़ेदान मे जमा किया गया ।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉक्टर बी.आर बद्री जी की अध्यक्षता मे महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं कर्मचारियों व प्राध्यापकों के साथ स्वच्छता हेतु जागरूकता रैली निकाली तथा महाविद्यालय के आसपास के व्यापारियों व दुकानदारों को प्लास्टिक की थैलियों के प्रयोग को ना करने तथा एकल प्रयोग प्लास्टिक का उचित निस्तारण करने हेतु प्रेरित किया।
छात्र छात्राओं ने दुकानदारों को समझाया की वे अपने ग्राहकों को घर से कपडे की थैलियां लाये जिससे प्लास्टिक कूड़ा काम से काम हों सके ।
कार्यक्रम में प्राध्यापक डॉ बी आर. बद्री , डॉ. अनुरोध प्रभाकर तथा डॉ. के.एल. गुप्ता व अन्य कर्मचारीगण के साथ कई छात्र/ छात्रायें उपस्थित रहे।



More Stories
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीखेत में क्रिकेट ट्रायल संपन्न, छात्र-छात्राओं में दिखा भारी उत्साह
शिरोमणि गुरु रविदास विश्व महापीठ ने कांग्रेस पर लगाया दलित विरोधी राजनीति करने का आरोप
ऋषिकेश परिसर में नवनिर्वाचित छात्र संघ पदाधिकारियों के साथ संवाद एवं सम्मान समारोह आयोजित