September 23, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

राजकीय महाविद्यालय पौखाल में एन्टी ड्रग व नशा मुक्ति विषय पर हुआ एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

नवल टाइम्स न्यूज़: आज दिनांक 14 जून 2023 को इन्दर सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय पौखाल टिहरी गढ़वाल में एन्टी ड्रग व नशा मुक्ति विषय पर *एक दिवसीय संगोष्ठी* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. बी०आर० बद्री जी ने किया।

कार्यक्रम के अंर्तगत महाविद्यालय के हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. बी. आर. बद्री जी ने कार्यक्रम / संगोष्ठी के संदर्भ में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं छात्र छात्राओं को संबोधित किया व नशे से होने वाली विभिन्न समस्याओं से छात्रों को अवगत करवाया एवं महाविद्यालय को तथा अपने गांव को नशा मुक्त करने की अपील की।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम डॉ. अनुरोध प्रभाकर ने सभी छात्र छात्राओं, कर्मचारियों, तथा प्राध्यापकों को ड्रग्स उत्पादों का प्रयोग न करने तथा अपने आसपास के वातावरण को नशा मुक्त करने हेतु प्रेरित किया, व नशे तथा तम्बाकू सेवन से होने वाली सामाजिक दुषप्रभावों की जानकारियां छात्र-छात्राओं के साथ साझा की। अंत मे प्राचार्य जी ने सभी को कार्यक्रम की सफलता की बधाई दी।
कार्यक्रम में प्राध्यापक डॉ. बी. आर. बद्री, डॉ. अनुरोध प्रभाकर, तथा डॉ. के.एल. गुप्ता व अन्य कर्मचारीगण के साथ कई छात्र/ छात्रायें उपस्थित रहे।

About The Author