राजकीय महाविद्यालय पौखाल टिहरी गढ़वाल में आज दिनांक 19 जुलाई 2023 को “हरेला सप्ताह ” के अंतर्गत महाविद्यालय परिसर में फलदार पौधों का वृक्षारोपण किया गया।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. ए. एन. सिँह जी के मार्गदर्शन में सर्वप्रथम महाविद्यालय परिसर में सफ़ाई अभियान चलाया गया जिसके अंतर्गत महाविद्यालय के प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने महाविद्यालय में क्यारियों की सफ़ाई की तथा अनावश्यक घास एवं खरपतवार निकाली गई।
जिसके पश्चात महाविद्यालय परिसर में प्रत्येक प्राध्यापक एवं कर्मचारी द्वारा सदाबहार फूलों व फलो विशेषतः आँवला व अनार के विभिन्न पौधों को लगाकर पौधारोपण किया गया।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. ए. एन. सिंह जी ने महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता कार्यक्रम व वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाया जाने पर महाविद्यालय परिवार को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।
साथ ही प्राचार्य जी ने कहा कि हमे महाविद्यालय कैंपस को कलीन एवं ग्रीन कैम्प्स बनाये रखने के लिए सदैव प्रयासरत रहना होगा।
कार्यक्रम में डॉ. संजीव भट्ट , डॉ. डॉ बी. आर. भद्री, डॉ.अनुरोध प्रभाकर, डॉ. संतोषी, डॉ. के. एल. गुप्ता के साथ साथ कर्मचारीगण श्रीमती कुसुम,श्री मनोज राणा, श्री राजेन्द्र सिंह, श्री राजपाल, श्री अनिल, श्री उत्तम सिंह रावत, श्री रोशन श्री गंभीर के अतिरिक्त महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं व सम्मलित रहे।


More Stories
राजकीय महाविद्यालय बलुवाकोट में भारत रत्न डॉ० भीमराव अंबेडकर बाबा साहेब की मनाई जयंती
राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार में बाबा साहब डॉ0 भीमराव अंबेडकर की 135 की जयंती पर हुआ संगोष्ठि का आयोजन
देहरादून- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन, जनसभा में उमड़ा जनसैलाब