शहीद श्री खेमचन्द्र डौर्बी राजकीय महाविद्यालय बेतालघाट में भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान अहमदाबाद एवं देवभूमि उद्यमिता योजना उत्तराखंड के संयुक्त तत्वाधान में आज उद्यमिता योजना कार्यशाला के अष्टम दिवस में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित लघु उद्यमी श्री हरीश चंद्र पंत ने प्रतिभागियों को लघु उद्यमों में व्यावसायिक गतिविधियों को संचालित करने के टिप्स दिए।
उन्होंने बताया स्थानीय स्तर पर लघु उद्यम को आरंभ करने से पूर्व जो सबसे महत्वपूर्ण पहलु है। वह है स्थानीय स्तर पर उपभोक्ता की पहचान करना तथा आपके द्वारा उत्पादित वस्तु की खपत।
इन्हीं प्राथमिक पहलुओं की पहचान कर उत्पादित वस्तु के लिए बाजार तैयार किया जा सकता है।
महाविद्यालय की प्राचार्य एवं कार्यशाला नोडल अधिकारी डॉ. ईप्सिता सिंह ने कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए सभी प्रतिभागियों को उद्यमिता योजना की किट वितरित की।
साथ ही उन्होंने कुटीर उद्योगों के क्षेत्र में संभावनाओं पर विस्तार से संवाद परिचर्चा की।
कार्यक्रम संचालन डॉ. भुवन मठपाल ने किया।
कार्यक्रम में डॉ. दीपक, डॉ. तरुण कुमार आर्य, श्रीमती ममता पांडे, श्री दिनेश जोशी, श्री भाष्कर पंत, डॉ.फरजाना अज़ीम, सपना, अनिल नाथ, मुकेश, श्रीमती प्रेमादेवी, ललित मोहन, ऋचा पडियार, प्रभा देवी, नीमा बोहरा, डिंकी नेगी, छात्र संघ अध्यक्ष लक्ष्मी भंडारी, अर्जुन पिनारी, सुनील कुमार, देवेंद्र पुरी, प्रशांत खुल्बे, रश्मि भण्डारी, प्रकाश चंद्र, चम्पा देवी, भास्कर, पूजा देवी, आदि छात्र- छात्राएं तथा प्रतिभागी मौजूद रहें।



More Stories
दिल्ली में हरिद्वार की दर्शिता ने जीता किड्स मिस रॉयल इंडिया यूनिवर्स का खिताब
लग्जरी बसों पर कार्रवाई जारी—35 चालान, 03 बसें सीज, यात्री सुरक्षा को लेकर बस संचालकों को सख्त संदेश
भारतीय संस्कृति का पवित्र एवं महत्वपूर्ण पर्व है करवा चौथ-नरेश रानी गर्ग