आज दिनांक 6 फरवरी 2024 को इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी में प्राचार्य प्रो0 शशि पुरोहित की अध्यक्षता में समान नागरिक संहिता के अंतर्गत संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

संगोष्ठी में मुख्य वक्ता डॉ0 बीना जोशी द्वारा बताया गया कि समान नागरिक संहिता के अंतर्गत हर धर्म, जाति, संप्रदाय के लिए सम्पूर्ण राष्ट्र में एक ही नियम होंगे।
वक्ता डॉ0 फकीर नेगी ने कहा कि समान नागरिक संहिता का उल्लेख भारतीय संविधान के अनुच्छेद 44 में किया गया है, अनुच्छेद 44 में कहा गया है कि राज्य, भारत के समस्त राज्यक्षेत्र में नागरिकों के लिये एक समान सिविल संहिता प्राप्त कराने का प्रयास करेगा।
अन्त में प्राचार्य प्रो0 शशि पुरोहित ने कहा कि समान नागरिक संहिता विभिन्न पर्सनल लॉज़ के अंतर्गत महिलाओं के साथ होने वाले भेदभाव और उत्पीड़न को दूर करके लैंगिक न्याय एवं समानता सुनिश्चित करेगी।
यह विवाह, तलाक़, उत्तराधिकार, गोद लेने, भरण-पोषण आदि मामलों में महिलाओं को समान अधिकार और दर्जा प्रदान करेगी । अन्त में वक्ताओं द्वारा छात्राओं की जिज्ञासा को शान्त किया गया।
इस अवसर पर डॉ0 गीता पंत, डॉ0 दिनेश जोशी, डॉ0 चंद्र प्रकाश, डॉ0 नेहा सिंह, डॉ0 रेखा जोशी, डॉ0 विद्या कुमारी, डॉ0 हिमानी, डॉ0 मंजरी, डॉ0 रुचि आदि उपस्थित रहे।



More Stories
दिल्ली में हरिद्वार की दर्शिता ने जीता किड्स मिस रॉयल इंडिया यूनिवर्स का खिताब
लग्जरी बसों पर कार्रवाई जारी—35 चालान, 03 बसें सीज, यात्री सुरक्षा को लेकर बस संचालकों को सख्त संदेश
भारतीय संस्कृति का पवित्र एवं महत्वपूर्ण पर्व है करवा चौथ-नरेश रानी गर्ग