एनटीन्यूज़: मामी को हवस का शिकार बनाने वाले भांजे को थाना राजपुर देहरादून पुलिस ने मसूरी रोड स्थित बिजली कार्यालय के पास से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

जानकारी के अनुसार 7 अक्टूबर को राजपुर क्षेत्र निवासी पीडि़ता ने शिकायत दर्ज कराई थी। पीडि़ता ने बताया कि वह बच्चों और पति के साथ राजपुर में रहती है। महिला के पति का भांजा भी उन लोगों के साथ ही रहता था। महिला का पति गार्ड की नौकरी करता है, जिसकी ड्यूटी रात में होती है। मामा के घर पर नहीं होने का फायदा उठाते हुए भांजा एक महीने तक मामी से बलात्कार करता रहा।

जब पीडि़ता ने अपनी आपबीती पति को बतायी तो वह उसका साथ न देकर उल्टा अपनी पत्नी पर ही झूठे व मनगढ़ंत आरोप लगाने लगा। जिसके बाद पीडि़ता ने आरोपी भांजे के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। जिसके आधार पर आरोपी भांजे के खिलाफ बलात्कार सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।

थाना राजपुर प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके ठिकानों पर दबिश दी गयी थी। मुखबिर की सूचना पर आरोपी मनोज 30 वर्ष निवासी जिला पौड़ी गढ़वाल को मसूरी रोड स्थित बिजली कार्यालय के पास से गिरफ्तार किया गया।

आरोपी मनोज ने पूछताछ में बताया कि राजपुर रोड में कॉम्प्लेक्स में वह सिक्योरिटी गार्ड का काम करता है। उसकी ड्यूटी दिन में रहती है। वह अपने मामा के घर पर ही रहता है। उसके मामा सिक्योरिटी गार्ड में रात की ड्यूटी करते हैं। रात को घर पर केवल मामी और बच्चे होते हैं, जिस कारण उसने अपनी मामी के साथ गलत कार्य को अंजाम दिया। आरोपी ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है।