हरिद्वार:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को हरिद्वार में अपने दोनों बेटों का यज्ञोपवीत संस्कार करवाया।

गोपनीय कार्यक्रम में परिवार के लोग ही शामिल हुए। यज्ञोपवीत संस्कार तीर्थ पुरोहित संजय व शगुन ने कराया। कार्यक्रम में सीएम धामी, उनकी पत्नी गीता धामी और माता शामिल रहीं। इसके अलावा आयार्च बालकृष्ण इस दौरान उपस्थित रहे। भाजपा नेताओं को भी इस संबंध में कोई जानकारी नहीं थी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी परिवार सहित शुक्रवार देर राम हरिद्वार पहुंचे। आज सुबह गंगा घाट पर उनके पुत्रों दिवाकर धामी और प्रभाकर धामी का यज्ञोपवीत संस्कार हुआ।

यज्ञोपवीत कर्म कराने के पश्चात मुख्यमंत्री देहरादून के लिए रवाना हो गए। कार्यक्रम बेहद गोपनीय रखा गया। जिसकी जानकारी ना तो भाजपा नेताओं और ना ही मीडिया तक को हो पायी।