राजकीय कला कन्या महाविद्यालय कोटा
कैंपस प्लेसमेंट एवं कैरियर काउंसलिंग सेल
प्रेस समाचार
महाविद्यालय में 14 जून 2024 को प्लेसमेंट ड्राइव (भर्ती अभियान) का आयोजन किया जाना है जिसमे NIIT IFBI Limited, ICICI बैंक के लिए ‘रिलेशनशिप मैनेजर’ की पोस्ट के लिए इंटरव्यू के माध्यम से छात्राओं का चयन करेंगे और फिर चुने हुए विद्यार्थियों को आवशयक ट्रेनिंग दी जाएगी।
इसके लिए विद्यार्थियों को एक गूगल फॉर्म के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करवाया गया है. इस अभियान में अधिक से अधिक छात्राओं को प्लेसमेंट मिल सके इसके लिए उन्हें महाविद्यालय के कैंपस प्लेसमेंट एवं कैरियर काउंसलिंग सेल के द्वारा 10 जून से 13 जून तक निरंतर तैयारी हेतु प्रशिक्षित किया जा रहा है।
जैसे मनोवैज्ञानिक परिक्षण, व्यक्तित्व निर्माण, सी.वी. तैयार करना, संचार कौशल, बैंकिग से सम्बन्धित शब्दावली को समझना, साक्षात्कार की तैयारी, इत्यादि विषयों पर प्राचार्य प्रो. सीमा चौहान, डॉ. दीप्ति जोशी, डॉ. पारुल सिंह, डॉ. धर्म सिंह, कार्यक्रम प्रभारी डॉ. ज्योति सिडाना संबोधित करेंगे।


More Stories
परिवारवादी हिटलरशाही से मोहभंग, राष्ट्रप्रथम के विचार से जुड़ रहे विपक्ष के जनप्रतिनिधि — अरविन्द सिसोदिया
स्वस्थ एवं विकसित भारत के निर्माण का आधार है योग: सुबोध उनियाल
विश्व संगीत दिवस पर राजस्थान के कला संस्कृति समाज सेवी देवेंद्र सक्सेना से संक्षिप्त बातचीत