कोटद्वार: राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में अर्थशास्त्र परिषद द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में सफल छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डी एस नेगी द्वारा प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए गए।
अर्थशास्त्र परिषद द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता में कुमारी आयुषी तिवारी बी ए चतुर्थ सेमेस्टर ने प्रथम स्थान,कुमारी सुरभि बुढ़ाकोटी बी ए द्वितीय सेमेस्टर ने द्वितीय स्थान,कुमारी दिया दिया एम ए द्वितीय सेमेस्टर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
भाषण प्रतियोगिता में कुमारी सुरभि बुढ़ाकोटी बी ए द्वितीय सेमेस्टर ने प्रथम स्थान, कुमारी,निकिता बी ए सिक्स सेमेस्टर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा कुमारी आयुश्री तिवारी बी ए चतुर्थ सेमेस्टर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
पोस्टर प्रतियोगिता में कुमारी आयुश्री तिवारी बी ए चतुर्थ सेमेस्टर ने प्रथम स्थान, कुमारी सुजैन बी ए सिक्स सेमेस्टर ने द्वितीय स्थान,कुमारी खुशी बी ए चतुर्थ सेमेस्टर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया जबकि कुमारी निकिता बी ए सिक्स सेमेस्टर ने कंसोलेशन पुरस्कार प्राप्त किया।
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में कुमारी सुजैन बी ए सिक्स सेमेस्टर ने प्रथम स्थान, अंशु सिंह बी ए चतुर्थ सेमेस्टर ने द्वितीय स्थान, कुमारी गुनगुन बीए द्वितीय सेमेस्टर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्राचार्य प्रोफेसर डी एस नेगी द्वारा सभी सफल छात्राओं को शुभकामनाएं दी तथा सभी के उज्जवल भविष्य की कामना व्यक्त की।
इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन कर रहे अर्थशास्त्र विभाग के विभाग अध्यक्ष डॉ भगवत सिंह रावत ने अपने संबोधन में कहा कि महाविद्यालय में आयोजित इस प्रकार की प्रतियोगिताएं एवं कार्यक्रम छात्र-छात्राओं के बहुमुखी विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं सभी को इस प्रकार की गतिविधियों एवं कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।
कार्यक्रम में अर्थशास्त्र विभाग के प्राध्यापक डॉक्टर एमपी शर्मा डॉक्टर प्रमोद कुमार एवं डॉक्टर जै सी भट्ट उपस्थित रहे


More Stories
हरिद्वार: खड़खड़ी में 5000 किलो सिंगल यूज़ प्लास्टिक बरामद , आरोपी का एक लाख का चालान
कोटा: लेखाधिकारी जय सिहं एवं सहायक लेखाधिकारी देवेंद्र सिंह का सम्मान
रोटरी क्लब हरिद्वार रॉयल्स में नई टीम ने संभाली कमान, 14 नए परिवारों के जुड़ने से संगठन हुआ और मजबूत