October 19, 2025

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड में देखा गया चंद्रयान 3 की सॉफ्ट लैंडिंग का जीवंत दृश्य

राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग के जीवंत दृश्य देखने के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी, चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग देखने के लिए सभी प्राध्यापक और कर्मचारियों मैं बहुत उत्साह दिखा।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर प्रभात द्विवेदी ने चंद्रयान की चांद पर सफलतापूर्वक लैंडिंग करने पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि भारत के लिए या ऐतिहासिक गौरवशाली क्षण है कि इसरो के वैज्ञानिकों का अथक परिश्रम है कि चांद पर भारत का तिरंगा लहराते हुए इसरो के वैज्ञानिकों ने पूरे विश्व में भारत का नाम इतिहास में दर्ज कराया है।

वैज्ञानिकों के परिश्रम और लगन को बहुत बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित करता हूं l इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक और कर्मचारी उपस्थित रहे।

About The Author