जखोली रूद्रप्रयाग: राजकीय महाविद्यालय जखोली रूद्रप्रयाग उत्तराखंड की वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिताओं की प्रथम दिवस की आउटडोर क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का आयोजन महाविद्यालय की आदरणीय प्राचार्य डॉ. (कु.) माधुरी जी की अध्यक्षता एवं महाविद्यालय के क्रीड़ा प्रभारी डॉ.सुभाष कुमार के निर्देशन में खाड़सौड मैदान जखोली में किया गया।
इस अवसर पर आउटडोर क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिताओं में 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़, 800 मीटर दौड़, 1000 मीटर दौड़ एवं 1500 मीटर दौड़ बालक वर्ग एवं बालिका वर्ग , चक्का फेंक बालिका वर्ग एवं बालक वर्ग, गोला फेक बालक वर्ग एवं बालिका वर्ग, भाला फेंक बालक वर्ग एवं बालिका वर्ग ऊंची कूद बालक वर्ग एवं बालिका वर्ग, लंबी कूद बालक वर्ग एवं बालिका वर्ग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने सक्रिय रूप से प्रतिभाग किया।
निर्णायक मंडल में शिक्षक गण एवं कर्मचारीगण रहें । इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार से डॉ. देवेश चंद्र जी, डॉ. नंदलाल जी, डॉ.विकास शुक्ला जी, डॉ. कपिल जी, डॉ. दिनेश सिंह नेगी जी, डॉ. दलीप सिंह जी, डॉ. बीना जी, श्रीमान टीकाराम चमोली जी, श्री महावीर लाल जी, श्री देवेंद्र सिंह बुटोला जी, श्री बृजमोहन बुटोला जी, श्री अनिल कुमार जी, श्रीमती पूनम रावत जी एवं भारी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहें प्रथम दिवस की वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया।


More Stories
हरिद्वार/ कनखल: तलाब किनारे लगा बिजली का खंभा बन सकता है हादसे का कारण, स्थानीय लोगों में डर
एशियन फिजिक्स ओलंपियाड में भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन, जीते 3 रजत, 4 कांस्य एवं 1 Honorable Mention पदक
ऋषिकेश: विश्व जैव विविधता दिवस 2026 के अवसर पर आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम