April 29, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार में, छात्र संघ सप्ताह के अंतर्गत काव्य पाठ और मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित

कोटद्वार:  राजकीय स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में, छात्र संघ सप्ताह के अंतर्गत महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डी. एस. नेगी के संरक्षण में एवं छात्र संघ प्रभारी डॉ. सुशील चंद्र बहुगुणा के निर्देशन में निर्धारित कार्यक्रम के तहत काव्य पाठ और मेहंदी प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ।

काव्य पाठ में आयुषी तिवारी, बी. ए. 4th सेमेस्टर ने प्रथम स्थान, नंदिनी गुप्ता एम. कॉम. 2nd सेमेस्टर ने द्वितीय स्थान, एकता बिष्ट ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। काव्य पाठ प्रतियोगिता में संयोजक के रूप में डॉ. जूनीश कुमार, निर्णायक के रूप में डॉ. कपिल देव, डॉ. मनोरथ नौगाई, डॉ. सोमेश ढोड़ियाल जी ने सहयोग किया।

मेहंदी प्रतियोगिता में तान्या बी. एस.सी. 4th सेमेस्टर ने प्रथम स्थान , रागिनी प्रभाकर, बी.एड. द्वितीय वर्ष सेल्फ फाइनेंस ने द्वितीय स्थान , सारिका खंतवाल, बी. कॉम. 4th सेमेस्टर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। संयोजक के रूप में डॉ. अरुणिमा, निर्णायक मंडल के रूप में डॉ. प्रियंका अग्रवाल, डॉ. सुनीता नौटियाल, डॉ. स्वेता कुकरेती ने कार्य किया।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डी. एस. नेगी जी ने कहा कि एस तरह की प्रतियोगिता छात्र /छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए जरुरी होती है। प्राचार्य जी ने कहा कि विजेता छात्र /छात्राओं को महाविद्यालय के सांस्कृतिक कार्यक्रम में सम्मानित किया जायेगा ।

छात्र संघ प्रभारी डॉ. सुशील चंद्र बहुगुणा जी ने सभी को शुभकामनायें दी और छात्र /छात्राओं को प्रेरित किया की आगे भी होने वाली प्रतियोगिताओ में आप सभी जरूर प्रतिभाग करे।

महाविद्यालय के बरिष्ठ प्रो. रमेश सिंह चौहान जी ने सभी विजेता छात्र /छात्राओं को शुभकामनायें दी। कार्यक्रम में मुख्य शास्ता प्रो. बी. सी. शाह, डॉ. भगवत रावत, डॉ. संदीप कुमार, डॉ. सुनीता नेगी, श्री शेखर मैठाणी, श्री अनुपम कोठारी छात्र संघ अध्यक्ष विकास कुमार, अनिकेत, शुभम सुयाल आदि छात्र /छात्राएं उपस्थित रहे।

About The Author