पौखाल (टिहरी गढ़वाल) :इन्दर सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय पौखाल (टिहरी गढ़वाल) में दिनांक 28 अप्रैल 2026 को नशा मुक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिसमें सर्वप्रथम महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफ़ेसर सुरेश चंद्र द्वारा नशा मुक्ति के बारे में बताया गया कि नशा मादक पदार्थों के उपयोग से शारीरिक, सामाजिक व मानसिक हानि कैसे होती है।
कार्यक्रम प्रभारी डॉ. बी. आर. भद्री द्वारा बताया गया कि नशा करने वाला व्यक्ति किस प्रकार कमाया हुआ धन को परिवार पर ना खर्च करके नशे पर खर्च करता है और परिवार आर्थिक तंगी के साथ सामाजिक समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है।
नशे को दूर किस प्रकार किया जा सकता है उसमें परिवार, अच्छा सामाजिक पर्यावरण व योग का सहारा लेना चाहिए। सभी छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने की सलाह दी गई।
इस कार्यक्रम के अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षकों में डॉ. अन्धरुति शाह, डॉ.अनुरोध प्रभाकर, डॉ. बबीत बिहान, डॉ. पुष्पा, डॉ. गोविंद कुमार, योग शिक्षक श्री प्रकाश बिजल्वाण के साथ कार्यालय कर्मचारीगण श्री मनोज राणा, श्री राजपाल, श्री अनिल, कुसुम व श्री रोशन व श्री गंभीर तथा सभी छात्र व छात्रा उपस्थित रहे।


More Stories
धनौरी पी.जी. कॉलेज में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन
देहरादून: महाविद्यालय डोईवाला में शहीद दुर्गा मल्ल के शहादत दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि की अर्पित
श्री शिव महापुराण कथा के ग्यारहवें दिन, उप-ज्योतिर्लिंगों की प्राकट्य कथा एवं उनके दिव्य महात्म्य का हुआ वर्णन