हरिद्वार, 29 अप्रैल। आर्यनगर चौक ज्वालापुर स्थित पातंजल योगधाम में कंप्यूटर लैब की स्थापना की गयी है। लैब का शुभारंभ वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी डा.विशाल गर्ग की माता नरेश रानी गर्ग ने किया।
लैब के लिए कंप्यूटर डा.विशाल गर्ग द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं। नरेश रानी गर्ग ने कहा कि कंप्यूटर लैब अनेक विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सहायक सिद्ध होगी और उन्हें आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा देगी।
डा.विशाल गर्ग ने कहा कि कंप्यूटर शिक्षा आज के दौर में बेहद जरूरी है। पातंजल योगधाम में कंप्यूटर लैब की स्थापना होने से युवाओं को आधुनिक तकनीकी ज्ञान से जोड़ने में सफलता मिलेगी तथा डिजिटल सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा।
इस अवसर पर रोटरी क्लब कनखल के अध्यक्ष हरपाल सिंह, राजीव अरोड़ा, केशवदेव जोशी, मनोज सुबुद्धि, विक्रमजीत सिंह, प्रदीप अग्रवाल, रिचा, नयन घई आदि मौजूद रहे।


More Stories
अमर शहीद कुशल कुंवर की 83 वीं पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री हिमन्त बिश्व शर्मा ने दी श्रद्धांजलि
कोटा: गुरु गोविंद विहार कोटा जंक्शन पर महाराणा प्रताप जयंती व सम्मान
हरिद्वार में 5211 किग्रा वजन के विशाल पारद शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न, 2000 से अधिक श्रद्धालु हुए शामिल