राजकीय महाविद्यालय तालेड़ा में स्वामी विवेकानंद की जयंती 12 जनवरी के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महाविद्यालय में जयंती के उपलक्ष्य में गत सप्ताह में विभिन्न आयोजन किए जा रहे थे।
विवेकानंद जयंती के अवसर पर आज महाविद्यालय में पोस्टर प्रतियोगिता तथा निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि इतिहासकार डॉ. एस.एल. नागौरी रहे। जिन्होंने स्वामी विवेकानंद के द्वारा सतातन संस्कृति के विदेश में प्रचार और उसकी गरिमा को उच्चतम शिखर पर पहुंचाने के कार्यो की विवेचना की। उन्होंने विवेकानंद के विभिन्न प्रसंगों के माध्यम से विद्यार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. ओमप्रकाश शर्मा, सहायक व्याख्याता राजनीति विज्ञान, ने विवेकानंद के धर्म और दर्शन के दृष्टिकोण को समझाया। उन्होंने वर्तमान समय में विवेकानंद जी की दृष्टि को अपनाकर विद्यार्थियों को आध्यात्म से जुड़ने को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बिना धर्म के अनुसरण और आध्यात्म के बिना किसी की भी उन्नति संभव नहीं है।
कार्यक्रम में विद्यार्थी अमन गौतम , प्रिया बैरवा और सखियों, सुगना बैरवा के द्वारा विवेकानंद जी के जीवन चरित्र को अपने-अपने माध्यम से व्यक्त किया गया। पोस्टर प्रतियोगिता त्रिशा मीणा प्रथम, पलक चौधरी द्वितीय और तृतीय मुस्कान मेघवाल, निबंध में प्रथम कोमल मेघवाल, द्वितीय विक्की कहार तृतीय मुस्कान जंगम भाषण में कृपाशंकर प्रथम, विष्णु चौधरी और कोमल मेघवाल तृतीय स्थान पर रहे। इस अवसर पर
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ब्रजकिशोर शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए विद्यार्थियों को अपने भविष्य के प्रति निरन्तर प्रगतिशील रहने का संदेश दिया। उन्होंने अपने विद्यार्थियों के द्वारा प्राप्त की गई उपलब्धियों के माध्यम से कहा कि जो अध्ययनशील रहता है उसे सफलता अवश्य प्राप्त होती है। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य ने धन्यवाद ज्ञापित कर स्मृति चिन्ह भेंट किया।
मंच का संचालन सहायक व्याख्याता डॉ0 नेहा प्रधान ने किया।