पोखड़ा, 08.05.2026 : राजकीय महाविद्यालय पोखड़ा (पौड़ी गढ़वाल) मे आज यूथ रेडक्रास समिति द्वारा विश्व रेडक्रास दिवस पर मानव एकजुटता विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गयी तथा क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य महोदय प्रो० विद्या राय द्वारा किया तथा संचालन डॉ० देवानन्द दुर्ग द्वारा किया गया मानव एकजुटता विषय पर प्राचार्य द्वारा छात्र/छात्राओं को अपने वक्तव्य में मानवता के लिए युवाओं की भूमिका जिसमें जरूरतमंदों की मदद करें सबके साथ समानता से मानवता निभाएं नफरत नहीं प्रेम फैलाएं सोशल मीडिया पर भी साकारात्मक संदेश दे तभी समाज में बड़ा बदलाव आ सकता है।
डॉ० देवानन्द दुर्ग द्वारा हम धर्म, जाति और भाषा से ऊपर उठकर मानवता को अपनायेंगे और सभी के साथ प्रेम व सम्मान से व्यवहार करेंगे संदेश दिया गया तथा क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर कोमल नेगी कक्षा 4th सेमेस्टर, द्वितीय स्थान पर संजना नेगी एवं रानी 6 सेमेस्टर एवं खुशी रावत, हिमानी कक्षा 4 सेमेस्टर, अराधना 2 सेमेस्टर प्राप्त किया तथा उन सभी छात्र/छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं सभी कर्मचारी एवं छात्र/छात्राएं उपस्थित रहें।


More Stories
अमर शहीद कुशल कुंवर की 83 वीं पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री हिमन्त बिश्व शर्मा ने दी श्रद्धांजलि
कोटा: गुरु गोविंद विहार कोटा जंक्शन पर महाराणा प्रताप जयंती व सम्मान
हरिद्वार में 5211 किग्रा वजन के विशाल पारद शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न, 2000 से अधिक श्रद्धालु हुए शामिल