पौखाल: इन्दर सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय पौखाल, टिहरी गढ़वाल में हरेला पर्व के अवसर पर कल 16 जुलाई को “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में छायादार एवं आंवला के पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य महोदय ने सभी से लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने तथा समय-समय पर उन्हें पानी देने के निर्देश दिये। उन्होंने प्रत्येक प्राध्यापक को एक-एक पौधे की सुरक्षा, संरक्षण एवं देखभाल की जिम्मेदारी भी सौंपी, ताकि लगाए गए पौधे भविष्य में विकसित होकर पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकें।
कार्यक्रम का समापन पौधों के संरक्षण एवं हरित परिसर बनाने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।
कार्यक्रम में वरिष्ठ प्राध्यापिका डॉ अरुंधति शाह, डॉ. अनुरोध प्रभाकर, डॉ. बबीत बिहान, कार्यक्रम अधिकारी डॉ पुष्पा झाबा, श्री अरविंद नारायण एवं श्री प्रकाश बिजलवान एवं कर्मचारीगण श्री प्रताप सिंह गुसाईं, श्री राजेंद्र सिंह राणा, श्री अनिल एवं श्री गंभीर उपस्थित रहे।


More Stories
हरिद्वार: धनौरी पीजी कॉलेज में ग्रुप-सी कर्मचारियों के लिए तकनीकी एवं डिजिटल प्रशिक्षण सत्र आयोजित
हरिद्वार में संपादकों का महाकुंभ: प्रिंट मीडिया आज भी सबसे विश्वसनीय – महामंडलेश्वर करौली शंकर महाराज
राजकीय महाविद्यालय, पौखाल में नव प्रवेशित छात्र–छात्राओं के लिए अभिविन्यास कार्यक्रम का आयोजन