March 25, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

राजकीय महाविद्यालय, मजरा महादेव गंगा में स्वच्छता पखवाड़े में किया निबंध, स्लोगन तथा कला प्रतियोगिता” का आयोजन

पौड़ी गढ़वाल, ‌‌मजरा महादेव। राजकीय महाविद्यालय, मजरा महादेव में आज ‘राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन’ ‘जल शक्ति मंत्रालय’ भारत सरकार के तत्त्वाधान में नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत (16 से 31 मार्च2026) पखवाड़ा में निबंध, स्लोगन तथा चित्रकला प्रतियोगिता ” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

नमामि गंगे के नोडल अधिकारी इंद्रपाल सिंह रावत ने अपने संबोधन में बताया कि निबंध तथा चित्रकला जैसी प्रतियोगिताएं छात्रों की रचनात्मकता को बढ़ाने का काम करती है तथा तथा गंगा स्वच्छता जैसे कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए यह एक महत्वपूर्ण कारक के रूप में जनमानस को इस कार्यक्रम से जोड़ने का एक प्रभावी साधन सिद्ध हो सकता है!

इस अवसर पर समाजशास्त्र विभाग के डॉ . राजेन्द्र ने इन प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका निभाई।

निबंध प्रतियोगिता में प्रतियोगिता में प्रथम स्थान देवेश्वरी द्वितीय सेमेस्टर , द्वितीय स्थान साक्षी चमोला चतुर्थ सेमेस्टर,
तृतीय स्थान संतोषी नौटियाल सिस्टम सेमेस्टर प्राप्त किया।

महाविद्यालय के प्राध्यापकों में डॉ. गजराज नेगी, के साथ-साथ शिक्षणेतर कर्मचारी उदयराम पन्त, विक्रम सिंह रावत, वीरेन्द्र सिंह, मनोज रावत, गुलाब सिंह ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।
महाविद्यालय के छात्र- छात्राओं ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रतिभाग किया।

About The Author