कोटद्वार, 05 मई 2026 : आज राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार के द्वि-दिवसीय वार्षिकोत्सव समारोह का शुभारंभ उल्लास एवं गरिमामय वातावरण में हुआ।
कार्यक्रम का प्रथम दिवस विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सराबोर रहा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, प्राचार्य प्रोफेसर डॉ० डी० एस० नेगी ने दीप प्रज्वलन कर समारोह का विधिवत उद्घाटन किया। अपने संबोधन में उन्होंने छात्र-छात्राओं को अनुशासन, लगन एवं कठोर परिश्रम का संदेश देते हुए कहा कि युवा ही राष्ट्र की वास्तविक शक्ति हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।
समारोह के प्रथम दिवस अंतर-संकाय सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के अंतर्गत कला, विज्ञान, वाणिज्य एवं शिक्षा संकाय के छात्र-छात्राओं द्वारा सुगम संगीत, समूह एवं एकल नृत्य, एकांकी नाटक, कव्वाली, समूह नृत्य तथा लोकगीतों की आकर्षक प्रस्तुतियाँ दी गईं। छात्र-छात्राओं की रंगारंग प्रस्तुतियों ने उत्तराखण्ड की समृद्ध लोक-संस्कृति को जीवंत कर दिया। लोकगीतों ने समां बाँध दिया और दर्शकों से भरपूर सराहना प्राप्त की।
नाट्य मंचन के माध्यम से विद्यार्थियों ने भिक्षावृत्ति, किन्नर समस्या, लैंगिक भेदभाव तथा प्रकृति संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक विषयों पर प्रभावशाली प्रस्तुतियाँ दीं। वहीं सुगम संगीत के अंतर्गत ग़ज़ल, भजन आदि विधाओं में भी मनमोहक प्रस्तुति दी गई।कार्यक्रम के निर्णायक श्री अनूप सिलाह, श्री राकेश मोहन ध्यानी, श्रीमती रिंकी डबराल और श्री विमलेश कुमार रहे..कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ जुनीश कुमार ने किया
वार्षिकोत्सव का समापन अगले दिन पुरस्कार वितरण एवं छात्र सम्मान समारोह के साथ किया जाएगा।
कार्यक्रम में प्रोफेसर रमेश चौहान, प्रोफेसर राखी डिमरी, प्रोफेसर आशा देवी, प्रोफेसर बी सी शाह, प्रोफेसर प्रीति रानी, डॉ अभिषेक गोयल, डॉ प्रवीन जोशी, छात्र संघ प्रभारी डॉ सुशील चंद्र बहुगुणा सहित महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण, कर्मचारीगण, छात्र-संघ पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।


More Stories
हरिद्वार: कुंभ निर्माण कार्यो की गुणवत्ता को लेकर, व्यापार मंडल की कोर कमेटी की बैठक आयोजित
हरिद्वार: धनौरी पी.जी. कॉलेज में एम.एससी. के छात्र-छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन
हरिद्वार: विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत पर मेयर और पार्षदों ने मनाया जीत का जश्न