देहरादून,16 अक्टूबर 2026: आज राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता, रायपुर, देहरादून के इतिहास विभाग द्वारा ‘शोध/प्रोजेक्ट कार्य (Research/Project Work)’ विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला (Workshop) का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यशाला की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा की गई।
कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य बी.ए. पंचम सेमेस्टर (B.A. Vth Semester) के छात्र-छात्राओं को शोध एवं प्रोजेक्ट कार्य की बारीकियों, शोध पद्धति तथा मानक नियमों से विस्तारपूर्वक अवगत कराना था।
कार्यक्रम में विषय विशेषज्ञ एवं वक्ता के रूप में डॉ० संदीप कुमार (सहायक प्राध्यापक, इतिहास विभाग) एवं डॉ० करुणा मिश्रा जोशी ने छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया। वक्ताओं ने छात्रों को शोध प्रक्रिया के विभिन्न महत्वपूर्ण चरणों से परिचित कराया, जिनमें प्रमुख हैं:
अनुसंधान (Research) एवं उपकल्पना (Hypothesis) का निर्धारण
साहित्य सर्वेक्षण* (Literature Review)
शोध विधि (Research Methodology)
साक्षात्कार एवं प्रश्नावली निर्माण (Interview & Questionnaire Design)
आंकड़ों की वैधता एवं विश्लेषण (Data Validity & Analysis)
चर्चा, निष्कर्ष एवं संदर्भ ग्रंथ सूची का निर्माण (Discussion, Conclusion & Bibliography)
कार्यशाला के दौरान छात्र-छात्राओं ने प्रोजेक्ट फाइल तैयार करने के नियमों, अध्याय-विभाजन (Chapterization), प्रामाणिक स्रोतों के चयन तथा समय-सीमा के संदर्भ में महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कीं। अंत में, छात्र-छात्राओं की जिज्ञासाओं एवं शंकाओं का समाधान भी किया गया।
कार्यशाला में बी.ए. पंचम सेमेस्टर के इतिहास विषय मे प्रोजेक्ट से संबंधित छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।



More Stories
हरिद्वार के होटल में एक्सपायरी तिथि के दूध एवं ब्रेड का प्रयोग पाया गया, बिना आवश्यक लेबल वाले 120 किलोग्राम आटे को किया सीज
भारतीय रेलवे में नौकरी पाने का अवसर, 1,688 पदों पर भर्ती, 12वीं पास युवाओं के लिए मौका
राजकीय व्यावसायिक महाविद्यालय पैठाणी में अभिभावक-शिक्षक संघ की नई कार्यकारिणी नामित