एनटीन्यूज़,ऋषिकेश: परमार्थ निकेतन आश्रम में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के आगमन को लेकर वीआईपी ड्यूटी पर आए सात पुलिस कर्मियों के कोरोना पॉजिटव मिलने से पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया।
आनन फानन में सभी पुलिसकर्मियों को अपने जिलों में वापस भेज दिया गया। सभी को अगले 14 दिन तक होम आइसोलेशन में रहने के निर्देश दिए गए हैं। बीते शनिवार को वीआईपी ड्यूटी से पूर्व परमार्थ निकेतन आश्रम में चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, देहरादून, टिहरी और पौड़ी के 250 पुलिसकर्मियों की कोरोना जांच कराई गई थी।
रविवार सुबह इनमें सात पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित मिले। इसके बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों में खलबली मच गई। गनीमत यह रही कि इनमें से कोई भी पुलिसकर्मी ड्यूटी पर नहीं पहुंचा था।
यमकेश्वर ब्लॉक के कोविड नोडल अधिकारी डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमितों में चमोली के दो, रुद्रप्रयाग के दो, देहरादून के दो और पौड़ी का एक पुलिसकर्मी शामिल है। उन्होंने बताया कि रविवार सुबह पुलिस विभाग को जवानों के संक्रमित होने की सूचना दे दी गई थी। विभाग ने संक्रमित जवानों को ड्यूटी पर वापस भेज दिया।



More Stories
कुंभ-2027 की तैयारी : एनएचएआई की हरिद्वार बाईपास परियोजना का मेलाधिकारी और आईजी ने किया स्थलीय निरीक्षण
हरिद्वार में 26 अक्टूबर से खुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों पर ‘मैन्युफैक्चरिंग व एक्सपायरी डेट’ लिखना अनिवार्य: उल्लंघन पर होगी कार्रवाई
हरिद्वार में दीपावली से पहले शुरू होगी ‘गंगा सारथी’ इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट सेवा, श्रद्धालुओं को मिलेगी बड़ी राहत