नवल टाइम्स न्यूज़: राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ का सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष शिविर दिनांक 7 मार्च 2022 से शुरू हो गया है l
शिविर का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ विक्रम सिंह के द्वारा किया गया l इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम से विद्यार्थियों में समर्पण एवं राष्ट्र भावना जागृत होती है राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ कृष्णा डबराल ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय सेवा योजना का संक्षिप्त इतिहास एवं उसके उद्देश्यों के बारे में विस्तृत जानकारी दी l
राष्ट्रीय सेवा योजना के सह कार्यक्रम अधिकारी डॉ अशोक कुमार अग्रवाल ने छात्र-छात्राओं को सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम की रूपरेखा बताईl
इस अवसर पर राष्ट्रीय शिवा योजना समिति के सदस्य डॉ खुशपाल सिंह, डॉ प्रमोद कुमार, डॉ विनीत कुमार, श्री मोहनलाल, श्री स्वर्ण सिंह गुलेरिया, श्री अमीर चौहान आदि उपस्थित थे


More Stories
हरिद्वार: दो बाघों की हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, श्यामपुर रेंज अधिकारी हटाए गए
आराजकतावादियों का नया विदेशी टूलकिट षड्यंत्र फेल , भारत जिम्मेदार युवाओं का देश-अरविन्द सिसोदिया
हरिद्वार: अग्रसेन चौक के सौंदर्यकरण की अनुमति मिलने पर वरिष्ठ भाजपा नेता डा.विशाल गर्ग ने जताया एचआरडीए सचिव का आभार