- ट्रक के नीचे आने से बाल बाल बची एक युवती
- ट्रक चालक की सूझबूझ ने टाला बड़ा हादसा
उत्तराखंड: लच्छीवाला टोल पर अनियंत्रित होकर ट्रक पलटने का मामला सामने आया है। वीडियो देखकर आप पता चल रहा है कि यह हादसा बहुत बड़ा हो सकता था लेकिन शुक्र है कि एक बड़ा और भीषण टल गया।
जानकारी के अनुसार देहरादून से डोईवाला की दिशा में आ रहा एक ट्रक संख्या UK 14 CA 6007 लच्छीवाला टोल की तरफ आ रहा था। इसी दौरान ट्रक के ब्रेक फेल हो गये यह ट्रक लच्छीवाला टोल के बूथ संख्या 10 की सीध में आ रहा था।
गनीमत रही ब्रेक फेल होने से बेकाबू हुए ट्रक की चपेट में कोई वाहन नहीं आया नहीं तो कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी। एक भीषण और बड़ा हादसा टला ,डोईवाला की लच्छीवाला टोल प्लाजा पर एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है।
इस वीडियो में एक युवती ट्रक के नीचे आने से बाल बाल बच गई। वीडियो को देखे आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। घटना शुक्रवार दोपहर की बताई जा रही है।
ट्रक चालक ने भी सूझबूझ दिखाते हुए ट्रक को उस ओर मोड़ दिया जिस ओर अन्य वाहन नहीं था।


More Stories
हरिद्वार: बिजली बिलों पर सरचार्ज व स्मार्ट मीटर के विरोध में पदयात्रा निकालेंगी कांग्रेस विधायक अनुपमा रावत
हरिद्वार: हिंदी पत्रकारिता द्विशताब्दी समारोह के अन्तर्गत प्रेस क्लब में हुआ व्याख्यान माला का आयोजन
भारत 2027 तक विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में तेजी से अग्रसर-प्रो. के.के. वर्मा