“सिम्बल आफ नोलेज” चैंपियन आफ सोशल जस्टिस डॉ 0 भीम राव अम्बेडकर एवं संत ज्योति बा फुले जयंती मनाई गई
गुरु तेज बहादुर मिलन केंद्र लार्ड कृष्णा स्कूल कोटा में आयोजित समारोह में राष्ट्रीय, स्वयंसेवक संघ के समर्पित स्वयंसेवक , समाज , साहित्य, संस्कृति, व्यवसाय, शिक्षा जगत से जुड़े बंधु उपस्थित रहे ,बौद्धिक कर्ता द्वारा बाबा साहब और उनके प्रेरणा स्त्रोत संत ज्योति बा फुले के बारे में कई अत्यंत महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त हुई।
प्रमुख बौद्धिककर्ता श्री महेश जी गौतम ( कोटा महानगर सामाजिक समरसता संयोजक )ने अपने भाव पूर्ण उद्बोधन में भारतीय एकता अखंडता के प्रतीक उच्च शिक्षा विद्या के समन्वयक भारत रत्न बाबा साहब डॉ0 भीम राव अम्बेडकर के जीवन की अत्यंत महत्वपूर्ण जानकारियां देकर उनके विराट व्यक्तित्व से उपस्थित जनों को परिचित कराया।
इस अवसर पर तानाजी नगर के नगर संघ चालक श्री अनिल जलवानिया, कार्यक्रम अध्यक्ष श्री रतन नार्नोलिया, श्री देवानंद बैरवा, श्री तारा सिंह, श्री कमलेश कमल आदि सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित थे ।
कार्यक्रम में तानाजी नगर कार्यक्रम संचालन द्वारा प्रेरक गीत “चंदन हैं इस देश की माटी तपोभूमि हर गांव है गीत की प्रस्तुति दी भाव पूर्ण गीत को सभी ने दोहराया और आत्मसात किया।



More Stories
उत्तराखंड को घुसपैठिया कहने पर अखिलेश यादव के खिलाफ शिवसेना का जोरदार प्रदर्शन
हरिद्वार में 25वीं उत्तराखंड स्टेट मिनी सब-जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप का समापन
एनयूजे आई की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण संपन्न, अध्यक्ष पद पर देवेंद्र शर्मा और महामंत्री पद की जोगेंद्र सिंह मावी ने ली शपथ