केंद्रीय चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनावों की आज घोषणा कर दी। लोकसभा चुनाव 7 चरणों में कराए जाएंगे।
19 अप्रैल से 1 जून तक मतदान होंगे जबकि 4 जून को परिणाम आएंगे। उत्तराखंड में पहले ही चरण (19 अप्रैल) को मतदान होगा।
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने शनिवार को विज्ञान भवन में प्रेस वार्ता कर लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा की। जिनमें 7 चरणों में वोट डाले जाएंगे।
पहला चरण 19 अप्रैल (21 राज्यों की 102 सीटों),दूसरा चरण 26 अप्रैल (13 राज्यों की 89 सीटों),तीसरा चरण 07 मई (12 राज्यों की 94 सीटों),चौथा चरण 13 मई (10 राज्यों की 96 सीटों),
पांचवा चरण 20 मई (8 राज्यों की 49 सीटों),छटा चरण 25 मई (7 राज्यों की 57 सीटों) व अंतिम सातवां चरण 01 जून (13 राज्यों की 57 सीटों) को होगा। जबकि पूरे नतीजों का ऐलान 04 जून को किया जाएगा।
लोकसभा चुनावों के साथ साथ जिन चार राज्यों की विधानसभा के लिए वोट डाले जाएंगे उनमें उड़ीसा, आंध्रप्रदेश, सिक्किम व अरुणाचल प्रदेश शामिल है।
इसके अलावा चार राज्यों हरियाणा, हिमाचल, झारखंड और यूपी की 26 विधानसभाओं के उपचुनावों के लिए भी मतदान कराए जाएंगे।



More Stories
महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में विशेषज्ञ व्याख्यान एवं अभिभावक उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
शिक्षक निलंबन के विरोध में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ कोटा ने प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
राजकीय कला कन्या महाविद्यालय, कोटा में “आध्यात्मिक जागरूकता के माध्यम से नशा मुक्ति” विषय पर व्याख्यान का आयोजन