राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता में विद्यार्थी परिषद की इकाई द्वारा मनाया गया शिक्षक दिवस।
कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ वंदना शर्मा जी को ध्येय यात्रा पुस्तक को सम्मान रूपी भेट करने से हुई। इसी क्रम में डॉ ज्योति खरे ( वाणिज्य विभाग अध्यक्ष) ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि असल मायने में शिक्षकों का आदर वही है जो शिक्षकों के दिखाए हुए रास्ते पर चले।
साथ ही साथ डॉ ज्योति खरे जी ने छात्रों से नियमित रूप से कक्षाओं में उपस्थित रहने की बात कही, तो वहीं डॉ डिंपल भट्ट जी द्वारा छात्र छात्राओं को बढ चढकर महाविद्यालय की विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लेने हेतु प्रेरित किया।
कार्यक्रम में श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के महासंघ महासचिव उदित मौर्य, जिला संयोजक देहरादून अर्जुन नेगी, महानगर सह मंत्री अंकित पयाल,नगर मंत्री किरन कोठारी, साधना रावत, ऊषा नकोटी, खुशी थापा, अंजलि जुगरान आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।


More Stories
मौसम अपडेट: तीन दिन के लिए राज्य मौसम विज्ञान विभाग का ऑरेंज अलर्ट, राज्य भर में ऐसा रहेगा मौसम
हरिद्वार: ज्वालापुर क्षेत्र से ट्यूशन गई 15 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध मौत,जहर की आशंका
जनता के सामने झुकना ही लोकतंत्र का सर्वोच्च सम्मान – अरविन्द सिसोदिया