ऋषिकेश, 15 अक्टूबर 2026: श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय के पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर, ऋषिकेश में आज सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत छात्र कल्याण अधिष्ठाता एवं राजनीति विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में ‘विकसित भारत-2047’ विषय पर निबंध एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन परिसर के कैंप कार्यलय, ऋषिकेश में किया गया, जिसमें लगभग 35 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों की बौद्धिक एवं रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ उनमें नागरिक जागरूकता, नेतृत्व क्षमता तथा सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना का विकास करना था।
कार्यक्रम में छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रोफेसर हेमलता मिश्रा एवं सह छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. विभा कुमार उपस्थित रही । प्रतियोगिताओं के मूल्यांकन हेतु निर्णायक मंडल में हिंदी विभाग के प्रोफेसर अधीर कुमार, भूगोल विभाग के प्रोफेसर अंजनी प्रसाद दुबे तथा रसायन विज्ञान विभाग के प्रोफेसर हितेंद्र कुमार शामिल रहे। इस अवसर पर राजनीति विज्ञान विभाग के शोधार्थी अंकित, पारस, कृतिका एवं दीपक भंडारी भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को विकसित भारत-2047 के संकल्प से जुड़ने तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी रचनात्मक भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।



More Stories
हरिद्वार: नगर पंचायत सुल्तानपुर में आयोजित बहुद्देशीय शिविर में 250 नागरिकों ने शिविर का उठाया लाभ
महाविद्यालय,रानीखेत में शोधार्थियों की बैठक, नशा मुक्ति की ली शपथ
महाविद्यालय मालदेवता में विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ फिट इंडिया के तहत् मैराथन आयोजित