हरिद्वार: आर्य प्रतिनिधि सभा पंजाब के प्रधान सुदर्शन शर्मा, आर्य प्रतिनिधि सभा हरियाणा के प्रधान राधाकृष्ण आर्य व दिल्ली आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान धर्मपाल आर्य ने गुरुकुल कांगड़ी सम विश्वद्यिालय के कुलाधिपति व लोकसभा सांसद डा. सत्यपाल सिंह को कुलाधिपति के पद से बर्खास्त कर दिया है। वहीं बर्खास्तगी से पूर्व डा. सत्यपाल सिंह 30 दिसम्बर 2022 को ही अपने पर से त्यागपत्र दे चुके हैं। त्यागपत्र देने के बाद उनको बर्खास्त किया गया है।

डा. सत्यपाल सिंह को समविश्व विद्यालय में प्रयाासनिक शक्तियों के दुरूपयोग का आरोप लगाते हुए बर्खास्त किया गया है।

बताते चलें कि, डा. सत्यपाल सिंह ने सभा के तीनों प्रधानों को 30 दिसम्बर 2022 को पत्र भेजकर अपने पद से त्यागपत्र दे दिया था। त्यागपत्र देने के बाद उनको बर्खास्त किया गया है।