कोटा: अंग्रेजो के समय वरिष्ठ हिन्दी प्रचारक पुरोधा स्व श्री हनुमान प्रसाद सक्सेना ‘दिनेश ‘ द्वारा सन 1926 में कोटा (राजस्थान) में स्थापित श्री भारतेन्दु समिति, का “शताब्दी समारोह” कोटा में मनाया गया जो कि हर वर्ष की तरह श्री भारतेन्दु हरिश्चंद्र जी की जयंती (इस बार 176 वीं ) के साथ मनाया गया ।
इस कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष माननीय श्री ओम बिड़ला जी ने मुख्य अतिथि के रूप में तथा मध्य प्रदेश साहित्य अकादमी के निदेशक डॉ 0 विकास दवे ने अध्यक्ष, समिति संरक्षक श्री राजेश कृष्ण बिरला आदि ने कार्यक्रम की शोभा को चार चाँद लगा दिए व सभी उपस्थित कवि, साहित्यकारों को अपने ओजस्वी व दूरदर्शी भाषण से मंत्रमुग्ध कर दिया ।
समिति के अन्य सदस्यों के अलावा डॉ विपुल सक्सेना को भी उनका माल्यार्पण करने का सौभाग्य मिला व डॉ0 विपुल सक्सेना की पुस्तक “त्रिकाल रस” व उनकी बहन डॉ संगीता सक्सेना की संगीत विषयक पुस्तक ” सांगीतिक काव्य के अद्वितीय रचनाकार पंडित रामाश्रय झा रामरंग,, का लोक सभा अध्यक्ष श्रीमान ओम बिड़ला जी एवं मध्य प्रदेश साहित्य अकादमी के निदेशक डॉ 0 विकास दवे जी के कर-कमलों द्वारा विमोचन भी हुआ ।
कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ साहित्यकार रामेश्वर शर्मा रामू भैया ने किया।



More Stories
राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़़ द्वारा, द्वितीय एकदिवसीय शिविरआयोजित
स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता में धूमधाम से हुआ गांधी एवं शास्त्री जयंती का आयोजन
महापुरुषों की जयन्ती पर पुष्प ही न चढ़ाएं, बल्कि उनके आदर्शों को भी जीवन में करें धारण – जितेन्द्र रघुवंशी