मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने खेत में कृषक कार्य किए बैल हांके और धान की रोपाई भी की
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा के नगरा तराई में स्थित अपने खेत में धान की रोपाई कर किसानों के श्रम, त्याग और समर्पण को अनुभव कर पुराने दिनों का स्मरण किया है।
उन्होंने कहा अन्नदाता न केवल हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं बल्कि संस्कृति और परंपरा के संवाहक भी हैं। इस अवसर पर स्थानीय ग्रामीण महिलाओं के द्वारा उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक परम्परा “हुड़किया बौल” के माध्यम से भूमि के देवता भूमियां, पानी के देवता इंद्र, छाया के देव मेघ की वंदना भी की गई।
ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री शुक्रवार की शाम खटीमा के नगला तराई स्थित अपने पैतृक आवास पर आए थे जहां शनिवार की सुबह मुख्यमंत्री ने अपने खेतों में होने वाली धान की रोपाई में भाग लिया और अच्छी फसल की प्रार्थना करते हुए स्थानीय किसानों का मनोबल बढ़ाया।


More Stories
गजा: प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर है गजा घंटाकर्ण व गजा डांडाचली पैदल ट्रैकिंग रुट
प्रखर राष्ट्रवादी मोदी सरकार को अस्थिर करने के,विदेशी षड्यंत्रों से देश को सतर्क रहना होगा—अरविन्द सिसोदिया
हरिद्वार: जन संघर्ष मोर्चा ने की नाबालिगा के शारीरिक एवं मानसिक उत्पीड़न के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग