संजीव शर्मा,एनटीन्यूज़,हरिद्वारः  अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं प्रयागराज बाघम्बरी पीठ के पीठाधीश्वर महंत नरेंद्र गिरि महाराज का निधन हो गया है। उनके निधन के समाचार से विश्व भर के संत समाज में बड़ा झटका लगा है।

निरंजनी अखाड़ा के सचिव एवं मां मनसा देवी ट्रस्ट के अध्यक्ष रविंद्र पुरी महाराज ने उनके निधन को संत समाज के लिए अपूर्णनिय क्षति बताया है उन्होंने कहा कि अभी इलाहाबाद से सूचना प्राप्त हुई है वह खुद बहुत ज्यादा परेशान हैं और वह तुरंत इलाहाबाद के लिए निकल रहे हैं।

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत नरेन्द्र गिरि महाराज का आज प्रयागराज में निधन हो गया। उनके निधन कैसे हुआ इस बारे में भी अधिक जानकारी नहीं लग पायी है।