हरिद्वार: अपनी ही बेटी का यौन शोषण कराने के आरोप में भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष गिरफ्तार
पुलिस ने भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष अनामिका शर्मा को अपनी ही बेटी का यौन शोषण कराए जाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। महिला नेत्री को रानीपुर पुलिस ने शिवमूर्ति के पास से योग होटल से गिरफ्तार किया है।
महिला नेत्री की 13 साल की नाबालिक बेटी ने अपनी मां पर अपने बॉय फ्रेंड के दोस्त से यौन शोषण कराने का आरोप लगाया। महिला अपने पति से अलग रह रही थी। जबकि उसकी बेटी अपने पिता के साथ रहती है। कुछ दिनों से उनकी बेटी गुमशुम रह रही थी।
पिता द्वारा पूछे जाने पर बेटी ने बताया कि उसकी मां ने अपने ब्यॉय फ्रेंड सुमित पटवाल समेत कई से उसका यौन शोषण कराया है। जिसके बाद पीडि़त नाबालिक के पिता ने मामले से पुलिस को अवगत कराया।
शुरूआती जांच में आरोप सही पाए जाने पर पुलिस ने आरोपित महिला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब सुमित पटवाल समेत भाजपा नेत्री के अन्य मित्र आरोपितों की तलाश में जुट गई है।


More Stories
कोटा: दस दिवसीय संस्कृत सम्भाषण शिविर का शुभारम्भ
भारतीय ज्ञान परम्परा पर मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय और चमन लाल स्वायत्त महाविद्यालय द्वारा संयुक्त कॉन्फ्रेंस का आयोजन
सावक मंच ने सिटी मजिस्ट्रेट हरगिरी को सौंपा ज्ञापन, नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश और अर्धकुंभ कार्यों में पारदर्शिता की मांग