हरिद्वार: बीती रात भाजपा समर्थकों के झगड़े में स्थानीय विधायक के पीआरओ के घुटने के टूटने का मामला सामने में आया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नगर कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत उत्तरी हरिद्वार में पूर्व पार्षद व वरिष्ठ भाजपा नेता का पुत्र व भतीजा देर रात्रि किसी शादी समारोह से लौटे थे, और नशे में इस कदर धुत थे, कि अपने ही परिजनों से उलझ पड़े।
तभी हल्ला सुनकर वहां स्थानीय विधायक के पीआरओ पहुंचे और उन्होंने समझाते हुए इस प्रकार का आचरण अपने परिजनों से न करने की हिदायत दी। और कहाकि घर जाकर मामले को सुलटा लें, परन्तु नशे में धुत भाजपा नेता के पुत्र व भतीजे ने पीआरओ को जमकर पीट दिया। जिससे वह डिवाईडर पर जा गिरा और उसका घुटना चोटिल हो गया।
आवाज सुनकर अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी वहां पहुंचे और चाटिल पीआरओ को लेकर उपचार हेतु अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने एक्सरे के उपरान्त घुटने में फैक्चर होने की बात बतायी।


More Stories
राजकीय महाविद्यालय कमांद की दो दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिताओं का समापन
महाविद्यालय कमांद में महिंद्रा प्राइड क्लासरूम नांदी फाउंडेशन के तत्व दान में पांच दिवसीय रोजगार कौशल कार्यशाला आयोजित
हरिद्वार : अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश, 10 दोपहिया वाहन बरामद