हरिद्वार: रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के बहादराबाद इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित स्नो पैक कंपनी में बड़ा हादसा हो गया।
मॉडलिंग मशीन की चपेट में आकर युवक की दर्दनाक मौत हो गई। कंपनी में हादसे की खबर मिलते ही हड़कंप मच गया। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची गैस प्लांट चौकी पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई हैं।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक बहादराबाद इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित स्नो पैक कंपनी हैं। जिसमे डोने पत्तल समेत आदि सामना बनाकर तैयार किया जाता है।
कंपनी में हादसा उस वक्त हुआ जब मृतक भगवान दयाल मूल रूप से बरेली मॉडलिंग मशीन पर डोने पत्तल बनाने के लिए ऑपरेटर का काम कर रहा था। तभी अचानक मशीन की चपेट में आकर उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
हादसे में युवक ने मौके पर दम तोड़ दिया। आनन-फानन में मैनेजमेंट ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव को अस्पताल भिजवाया। वही किसी ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी।
घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची गैस प्लांट चौकी पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


More Stories
राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में पुस्तक भेंट समारोह के साथ हिन्दी दिवस कार्यक्रम श्रृंखला का समापन
मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन योगासन प्रतियोगिताओं का आयोजन
अपना हर पल उत्तराखंड को विकसित बनाने में लगा रहे पुष्कर सिंह धामी- सुनील सैनी