हरिद्वार: एआरटीओ रत्नाकर सिंह का वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एआरटीओ आंदोलनकारी व SI प्रवर्तन मुकेश वर्मा उनको जमीन में लेटाकर पीटते हुए नजर आ रहे हैं।
अपने जूनियर कर्मचारियों से RTO परिसर मे खुलेआम मारपीट, गंदी गन्दी गालियां और देख लेने की धमकी भी दे रहे हैं।
वही वीडियो वायरल होने के बाद जिलाधिकारी हरिद्वार ने इस मामले में जांच बैठा दी है। वायरल वीडियो 1 अक्टूबर, कल स्वच्छता अभियान के दौरान का बताया जा रहा है, कल जब विभाग की टीम स्वच्छता अभियान के तहत सफाई कर रहे थे तभी किसी बात को लेकर आपस में कहासुनी हो गई ।
उसके बाद वीडियो में एआरटीओ रत्नाकर कर्मचारी को पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं, वीडियो सामने आने के बाद जिलाधिकारी हरिद्वार ने मामले में जांच बैठा दी है एडीएम को जांच सौंपी गई है।
वही मामले में सूत्र बताते हैं कि दोनों पक्षों में समझौते के भी प्रयास जारी है।


More Stories
राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा आयोजित शिविर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं- डॉ. इवान्शु सैनी
धनौरी पी.जी. कॉलेज में विश्व दर्शन दिवस के उपलक्ष्य में हुआ एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन
रुद्रप्रयाग: महाविद्यालय जखोली के स्वयंसेवियों ने इंद्रनगर महाविद्यालय लिंक मार्ग पर चलाया सघन स्वच्छता अभियान