हरिद्वार: एसडीएम के राईस मिल में छापे के दौरान बड़ी मात्रा में सरकारी अनाज बरामद हुआ। जिसके बाद एसडीएम ने मील को सीज़ करते हुए मिल स्वामी के खिलाफ मुकद्मा दर्ज करनें निर्देश दिए हैं।
जानकारी के मुताबिक गुरुवार की सुबह एसडीएम अजयवीर सिंह ने बहादराबाद स्थित प्रेम राईस मिल में सरकारी राशन की कालाबाजारी होने की सूचना पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान मिल में बड़ी मात्रा में सरकारी चावल देख उनके भी होश उ़ड़ गए। छापेमारी की सूचना से मिल संचालकों में हडकंप मच गया।
एसडीएम अजयवीर सिंह ने बताया कि काफी समय से मिल में सरकारी राशन की कालाबाजारी के खेल की सूचना मिल रही थी। आज उन्होंने प्रेम राइस मिल पर छापा मारा, जहां से बड़ी मात्रा में सरकारी चावल बरामद हुआ। एसडीएम ने कार्यवाही करते हुए मिल को सील कर दिया तथा मिल स्वामी के खिलाफ मुकद्मा दर्ज करने के निर्देश दिए।
उन्होंने मामले की जांच के आदेश भी दिए, जिससे इस बात का पता लगाया जा सके की मिल में सरकारी राशन आखिर कहां से आया और इस खेल में कौन-कौन लोग शामिल हैं। उन्होंने कहाकि इस खेल में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
इस दौरान उप निरीक्षक देवेश ममगाई, आशीष ममगाई, मंडी निरीक्षक देवेन्द्र त्यागी तथा मंडी सहायक अजय मौजूद थे।


More Stories
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में ‘वन्दे मातरम्–150 वर्ष’ की थीम पर आधारित चार दिवसीय कार्यक्रमों का शुभारंभ
विकास खंड जाखणीधार में पूर्व मंत्री दिनेश सिंह धनाई का जन-संवाद, विकास कार्यों पर हुई चर्चा
हरिद्वार: धनौरी पीजी कॉलेज में एंटी ड्रग सेल ने चलाया हस्ताक्षर अभियान