उत्तराखंड: राज्य में एक बार फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं, जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। भूकंप के ये झटके ज्यादातर यमुना घाटी के क्षेत्रों में महसूस हुए हैं ।
उत्तराखंड के जनपद उत्तरकाशी में एक बार फिर से भूकंप के झटकों ने लोगों के दिलों में खौफ भर दिया।
नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार गुरुवार (5 अक्टूबर) सुबह करीब 3 बजकर 49 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए।
भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.2 नापी गई। जनपद में बड़कोट, पुरोला, मोरी, नौगांव सहित आसपास के क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए।
आपदा प्रबंधन द्वारा मिली जानकारी अनुसार उत्तरकाशी में तड़के आए भूकंप से किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है।
कहीं पर किसी प्रकार की कोई क्षति संबंधी कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है।
भले ही इस भूकंप की तीव्रता कम हो, लेकिन पिछले कुछ दिनों में जिस तरह से भूकंप की घटनाओं में पुनरावृत्ति हो रही है, उससे लोगों के दिलों में दहशत का माहौल है। तो वहीं कहीं ऐसा तो नहीं कि ये किसी बड़े खतरे की दस्तक हो।



More Stories
दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, रिलायंस डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर में मिली अनियमितताएं, खाद्य नमूने जांच के लिए भेजे
कुंभ मेला 2027: देवभूमि की लोक संस्कृति का अनूठा संगम, 15 मार्च को हरिद्वार में होगा देव डोलियों का ‘अमृत स्नान’
धनौरी पी.जी. कॉलेज और IAPT की पहल: माँ कौशल देवी पब्लिक स्कूल में सजीव प्रयोगों से बच्चों ने सीखी फिजिक्स