March 26, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

हरिद्वार: कनखल ठगी मामले में बैंककर्मी ही निकला ठगों का साथी, पुलिस ने किया खुलासा

हरिद्वार: हरिद्वार के कनखल क्षेत्र में फर्जी हस्ताक्षर कर खाते से रकम उड़ाने वाले तीन आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने ठगी की गई रकम भी बरामद कर ली है। इस मामले में बैंककर्मी की शामिल था। पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कर उनका चालान कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक ग्राम जमालपुर कलां, कनखल निवासी रतन सिंह ने 1 मई को थाना कनखल में तहरीर प्रार्थनापत्र देकर उसके जगजीतपुर स्थित उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक के खाते से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा 25 अप्रैल को 05 लाख रुपये निकाले जाने के संबध में शिकायत दर्ज करायी। खाते से रुपये निकासी के सम्बन्ध में पीडि़त द्वारा बैंक में सम्पर्क करने पर बैंक स्टाफ द्वारा पैसे निकाले जाने का विड्राल फार्म दिखाया गया। जिसमें खाताधारक के हस्ताक्षर की कूटरचना की गयी थी।

फर्जी हस्ताक्षर बनाकर बैंक खाते से धोखाधडी कर 5 लाख रुपये गबन करने की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मुकद्मा दर्ज कर इस धोखाधड़ी के खुलासे के लिए पुलिस टीम गठित की। टीम ने विभिन्न सीसीटीवी कैमरों की जांच ठोस सुरागरसी पतारसी की गई। विवेचना के दौरान बैंक फुटेज खंगालने व जांच में बैंक में तैनात सन्नी नामक युवक की संदिग्धता सामने आयी।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने सन्नी कुमार पुत्र विशनदास निवासी डी-36 मायापुर डामकोठी कोतवाली नगर हरिद्वार को शमशान घाट पुल बैरागी से व उसके 02 अन्य साथियों मोहित शर्मा उर्फ मोनू पुत्र दिनेशचन्द्र शर्मा निवीस अशोक विहार राजागार्डन थाना कनखल जनपद हरिद्वार व रविन्द्र पुत्र सल्लूराम निवासी ग्राम सरसावा थाना सरसावा जिला सहारनपुर उ.प्र. को देव बिहार जगजीतपुर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपितों के कब्जे से ठगी कर निकाली गई रकम में से 04 लाख रुपए भी बरामद कर लिए।

पुलिस पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि ठगी का तानाबान बुनकर तीनों ने वारदात को अंजाम दिया था। रकम मिलने पर सन्नी ने मोनू को 02 लाख तथा रविन्द्र में 01 लाख रुपए देकर 02 लाख अपने पास रखे थे। पुलिस ने सन्नी से 1 लाख 47 हजार, मोहित शर्मा से 1 लाख 59 हजार व रविन्द्र से 94 हजार रुपये बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कार को भी कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कर उनका चालान कर दिया है।

About The Author

You may have missed