हरिद्वार: पीने के पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर महिला से दुष्कर्म किए जाने की घटना सामने आई। पीड़िता बीते शनिवार कोतवाली गंगनहर पुलिस को बेहोशी की हालत में मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने उसे उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया था। आरोपी मुस्लिम समुदाय का है।
पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
पुलिस के मुताबिक बीते शनिवार उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद निवासी एक महिला को कोतवाली गंगनहर पुलिस ने बेहोशी की हालत में सिविल अस्पताल रुड़की में भर्ती कराया था। जहा होश में आने के बाद पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि जुलाई महीने में कांवड़ मेले के दौरान हरिद्वार से कांवड़ लेकर अपने घर लौट रही थी। जब वह रुड़की बस स्टैण्ड पहुंची तो वहा खड़े शाकिब पुत्र मो० अख्तर निवासी बरला जिला मु०नगर ने उसे प्यास लगने पर पानी की बोतल दी जिसे पीने के बाद वह नशे में चली गई। जिसके बाद आरोपी शाकिब उस रुड़की स्थित भटनागर अस्पताल के पास एक कमरे में ले गया। जहां अर्ध बेहोशी की हालत में उसने नशे के इंजेक्शन देकर लगातार दुष्कर्म किया। यही नहीं आरोपी ने उसने फोन व पैसे भी छीन लिये।
आरोप है कि तब से शाकिब लगातार उसको ब्लैकमेल कर समय-समय पर अपने पास बुलाता रहा। पीड़िता ने पुलिस को यह भी बताया कि आरोपी ने उसे इस बात का जिक्र करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। महिला का कहना है कि अपने परिवार को बचाने एवं लोक लाज के भय से वह मजबूरी में इसके पास आई थी। जहां पुनः आरोपी ने नशे का इंजेक्शन देकर दुष्कर्म किया।
पीड़िता की तहरीर पर व मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर कोतवाली गंगनहर में शाकिब पुत्र मो० अख्तर व उसकी पत्नी खुशी निवासी बरला जिला मुजफ्फर नगर यूपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है।


More Stories
महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में यूकॉस्ट द्वारा प्रायोजित बौद्धिक संपदा अधिकार विषय पर तृतीय व्याख्यान का आयोजन
प्रो. डॉ. टी.सी. पाण्डेय एवं डॉ.अरुण कुमार चतुर्वेदी द्वारा संपादित पुस्तक “भारत में शिक्षक शिक्षा की उभरती प्रवृत्तियाँ” का विमोचन
होली मिलन समारोह से कांग्रेस देगी सद्भावना का संदेश-मनोज सैनी