एनटीन्यूज़,हरिद्वार: हरिद्वार कुम्भ मेला कोरोना घोटाले के मुख्य आरोपी पति-पत्नी गिरफ्तार
एसआईटी ने शरत पंत और मल्लिका पंत को दिल्ली से किया गिरफ्तार। मैक्स कारपोरेट सोसायटी के पार्टनर हैं दोनों पति-पत्नी
बतातें चलें कि हरिद्वार में कुंभ मेले के दौरान कोरोना जांच में हुआ था घोटाला। जून महीने में हरिद्वार कोतवाली में दर्ज कराया गया था केस। एसआईटी कर रही है मामले की जांच।
कुंभ के दौरान श्रद्धालुओं की कोरोना जांच में हुए हिसार, लाल चंदानी लैब सेंट्रल दिल्ली के खिलाफ 17 जून को शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ था।
जांच कर रही एसआइटी भिवानी की डेलफिश लैब के संचालक आशीष वशिष्ठ को आइसीएमआर के पोर्टल पर कोविड जांच के फर्जी आंकड़े अपलोड करने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
मैक्स कारपोरेट सोसाइटी के पार्टनर शरत व मल्लिका पंत को भी गिरफ्तार करते हुए शिकंजा कस दिया गया है।



More Stories
1 साल से फरार चल रहा चोरी का आरोपित हरिद्वार पुलिस की गिरफ्त मे
केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री ने किया हरिद्वार का भ्रमण, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट एवं पेयजल योजना का किया निरीक्षण
हरिद्वार: वोट चोरी और अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता डा.रागिनी नायक ने साधा भाजपा पर निशाना