November 14, 2025

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

हरिद्वार: खन्ना नगर गोली कान्ड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

अभिनव कौशिक, हरिद्वार: खन्ना नगर गोली कान्ड का मुख्य आरोपी पंजाब से गिरफ्तार।

खन्ना नगर में हुए गोलीकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गोली कांड के मुख्य आरोपी बीजेपी नेता विष्णु अरोड़ा को देर रात अंबाला से गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि कल विष्णु अरोड़ा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए गए थे और साथ ही गिरफ्तारी न होने की दशा में घर की कुर्की की भी तैयारी कर ली गई थी।

इससे पहले विष्णु अरोड़ा पर पुलिस ने रुपए10,000 का इनाम घोषित किया था हालांकि अभी अन्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस जल्दी ही उन्हें भी गिरफ्तार करने की बात कह रही है ।

About The Author