June 30, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

हरिद्वार: चाइनीज मांझे के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान, काटा चालान

संजीव शर्मा,एनटीन्यूज़ हरिद्वार: हरिद्वार के कनखल में पुलिस द्वारा क्षेत्र में चाइनीज मांझा बेचने वाली दुकानों पर छापेमारी की गई। जिन दुकानों पर चाइनीज मांझा मिला, मांझा बरामद कर चालान की कार्रवाई की गई।

चौकी इंचार्ज जगजीतपुर खेमेन्द्र गंगवार ने बताया कि आज चाइनीज मांझा के खिलाफ अभियान चलाकर कई दुकानदारों के चालान काटे गए हैं.

साथ ही पुलिस द्वारा दुकानदारों को चेतावनी भी दी गई कि यदि भविष्य में चाइनीज मांझा का विक्रय किया जाता है तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।

About The Author