हरिद्वार: छोटी बहन से कहासुनी होने पर नाबालिग बड़ी बहन ने किसी पदार्थ का सेवन कर लिया , तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
किशोरी की मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया दिया है। घटना जनपद के भगवानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है।
जानकारी के मुताबिक भगवानपुर थाना क्षेत्र के सरठेड़ी शाहजहांपुर गांव निवासी अशोक कुमार की बहन की छोटी बहन से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद किशोरी ने किसी पदार्थ का सेवन कर लिया।
संदिग्ध पदार्थ का सेवन करने के बाद किशोरी की हालत बिगड़ने लगी। आनन-फानन में परिजन किशोरी को एक निजी अस्पताल ले गए। चिकित्सकों ने किशोरी की हालत को गंभीर देखते हुए उसे सहारनपुर के लिए रैफर कर दिया।
बताया गया कि सहारनपुर ले जाते समय रास्ते मे किशोरी ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


More Stories
शहीद जगदीश वत्स: एक संक्षिप्त लेख, आज 25 जुलाई को है इनका जन्मदिवस
हरिद्वार: धनौरी पी.जी. कॉलेज में ‘भारतीय गणतंत्र के 75 वर्ष- ‘उपलब्धियाँ एवं चुनौतियाँ’ विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारम्भ
राजकीय कला कन्या महाविद्यालय, कोटा में फ्रेंच भाषा संचार कौशल कार्यक्रम